सांवलिया सेठ मंदिर पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

SHARE:

 

भादसोड़ा

भादसोड़ा कस्बे में प्राचीन सांवलिया सेठ मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्राचीन सांवलिया सेठ मंदिर पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पुजारी शंभू दास महाराज के द्वारा भगवान सांवरिया सेठ को गंगाजल पंचामृत से स्नान कर कर सुगंधित इत्र मोर पंख मोतियों की माला भाल पर केसर चंदन तिलक सजा कर मिने से सुसज्जित स्वर्ण वागा धारण कराया गया। शनिवार जन्माष्टमी के दिन दिन भर श्रद्धालुओं का डाटा लगा रहा हजारों श्रद्धालुओं ने यहां सांवलिया सेठ के चरण दर्शन कर मंगल कामना की। गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी भक्तजन पहुंच कर दर्शन किए। मंदिर मंडल के अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर, उपाध्यक्ष मांगीलाल शर्मा, मंत्री इंद्रमल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, महेंद्र दर्जी, राधे श्याम सोनी, मोतीराम जाट शोभा लाल भट्ट, शंकर लाल राका, सहित मंदिर मंडल कमेटी सदस्यों एवं अमिताभ सारस्वत, सोनू अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल के द्वारा जन्माष्टमी पर की तैयारी में सहयोग किया। मंदिर में सजावट सांवलिया ग्रुप आफ कंपनी के द्वारा की गई। मोनिका सोनी ने बताया कि शनिवार रात्रि में महिला मंडल के द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किए गए वहीं पर युवाओं के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रकाश माली गोगाराम माली चंद्र प्रकाश आमेटा विष्णु प्रसाद गर्ग सहित कई भजन प्रेमियों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर फतेह लाल सुथार, कैलाश जाट, शंभू सिंह तंवर, राहुल आचार्य, गोपी लाल पुरबिया, कैलाश लोहार सहित कई भजन प्रेमि उपस्थि थे । रात्रि 12:00 बजे भगवान के जन्मोत्सव के समय पर महा आरती कर पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment