विधायक आक्या ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से भेंट कर स्वागत किया।
दुर्ग पर रोप-वे प्रोजेेक्ट कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की।
नरेन्द्र सेठिया।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शनिवार को उदयपुर में डबोक एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट कर उनका उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान विधायक आक्या ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को चित्तौड़ दुर्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहने की जानकारी देते हुए प्रस्तावित रोप-वे प्रोजेेक्ट कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। उन्होने कहां की इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
डबोक एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व विधायक चंद्रभानसिंह आक्या एक ही गाड़ी मे रवाना होकर अनगड़ बावजी स्थान पहुंचे। जहां कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
विधायक आक्या केंद्रीय मंत्री के साथ गाड़ी में आये तो सियासी हलचल तेज
इधर डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद से ही विधायक आक्या और केंद्रीय मंत्री शेखावत अंत तक साथ दिखे यही नही दोनों एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से अनगड़ बावजी तक साथ आये जिससे चित्तौड़गढ़ में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई, वही दूसरी ओर भाजपा का झंडा लेकर घूमने वाले कोई भी नेता केंद्रीय मंत्री के स्वागत या साथ नजर नही आये जिससे कही ना कही विधायक आक्या का दबदबा भारी देखा जा रहा है, साथ ही 2 दिन पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जोरदार स्वागत एवं 2 दिन बाद ही पूरे आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ रहने और स्वागत करने को लेकर इस पूरे परिक्रम को विधायक आक्या के लिए आगामी दिनों में राजनीतिक लाभ के रूप में देखा जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





