केंद्र व राज्य सरकार किसान हितेषी सनातन संस्कृति वाली सरकार।

SHARE:

केंद्र व राज्य सरकार किसान हितेषी सनातन संस्कृति वाली सरकार।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भादसोड़ा 16 अगस्त अमरा जी भगत का जीवन सिर्फ पूजा पाठ तक ही सीमित नहीं था उन्होंने जीवन पर्यंत ईश्वर भक्ति के साथ लोगों की सेवा की जब लोग बीमार पडने लगे तो उनके कष्ट दूर किये उन्होंने जन्म लेते ही लगातार 9 दिन तक मां का दूध नहीं पिया था जन्म से ही उनकी भक्ति प्रारंभ हो चुकी थी आज भी लोगों के कष्ट यहां दूर हो रहे हैं यह विचार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अनगड देव तीर्थ स्थल पर शनिवार को अमरा भगत जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में कहे। अनगड देव तीर्थ स्थल पर विकास की कोई कमी नहीं रहेगी यहां विकास के लिए हम सभी प्रयास करेंगे और इको पर्यटन क्षेत्र में शामिल करेंगे केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा और सांवलिया जी मंदिर मंडल के सहयोग से भी यहां का विकास करवाएंगे और इस पैनोरमा को भी और विस्तृत बनाएंगे इस क्षेत्र की किसानों के लिए माही का पानी भी पहुंचा कर किसानों को सुदृढ़ किया जाएगा क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जी जीनगर का पानी नहीं पहुंचने तक साफा नहीं पहनने का जो संकल्प ले रखा है माही का पानी पहुंचा कर संकल्प को पूरा करवाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया सरकार को किसान हितेषी सनातन संस्कृति वाली सरकार बताया। उन्होंने अमेरिका के किसान विरोधी उत्पाद को मोदी जी द्वारा भारत में नहीं अपनाने का स्वागत किया। अमरा भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का एवं गाडरी समाज का धन्यवाद किया। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने अमरा भगत जी के जीवन के बारे में बताया और उनको लोक कल्याणकारी महान संत बताया लोगों के दुखड़े दूर करने वाले बताएं उन्होंने केंद्रीय मंत्री शेखावत के चित्तौड़गढ़ में प्रारंभिक जीवन के बारे में बताया मोदी सरकार के प्रिय मंत्री बताया, विधायक अर्जुन लाल जी जीनगर के जिला प्रमुख गब्बर सिंह भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment