जेसी अयोध्या द्वारा प्रभात मोंटेसरी स्कूल के बच्चों को बैग, स्टेशनरी एवं मिष्ठान किया गया वितरण।
अयोध्या धाम।
जेसी अयोध्या के तत्वावधान में दिनांक 14 अगस्त (गुरुवार) प्रातः 11:00 बजे गणपति गेस्ट हाउस, नाका, अयोध्या में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभात मोंटेसरी स्कूल, नाका के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जयेन्द्र कुमार जी (I.A.S.), नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भागीरथ पचेरीवाला जी (समाज सेवी), संजय अग्रवाल जी (उद्योगपति) एवं विजय अग्रवाल जी (व्यापारी एवं समाज सेवी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। जयेन्द्र कुमार ने बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुतियो को सराहा और संस्था को और बच्चों को इसी प्रकार आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी । जेसी अयोध्या की ओर से मनीष गोयल (अध्यक्ष), श्री आकाश अग्रवाल (सचिव), श्री गोविंद अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), डॉ. गौरव , मधुर बंसल, सीए आयुष बंका , स्वप्निल रस्तोगी , धीरज सहित अन्य सभी जेसी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया कि जेसी अयोध्या द्वारा ऐसे सामाजिक एवं परोपकारी कार्य समय-समय पर किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। संगठन ने पूर्व में भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जैसे विद्यालयों में नि:शुल्क स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरण, नि:शुल्क दंत जांच शिविर, गौ-माता के गले में नाइट रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाना, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न केवल समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





