स्वाधीनता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह बांगड़ स्टेडियम में आयोजित होगा।
गरिमामय व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा 15 अगस्त सभी तैयारियां पूर्ण कैबिनट मंन्त्री कुमावत करेंगे ध्वजारोहण।
पाली, 14अगस्त। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे बांगड़ स्टेडियम में मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिसमे कैबिनट मंन्त्री जोराराम कुमावत ध्वजारोहण करेंगे व समारोह गरिमामय पूर्ण व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।जिला कलेक्टर एल एन मंत्री ने आज बांगड़ स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार ध्वजारोहण एवं मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे बांगड़ स्टेडियम में प्रारम्भ होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9ः05 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा, तत्पश्चात प्रातः 9ः15 बजे पुलिस मार्च पास्ट होगा। राज्यपाल का संदेश प्रातः 9ः20 बजे पठन किया जाएगा, इसके उपरांत प्रातः 9ः35 बजे मुख्य अतिथि उद्बोधन देंगे। प्रातः 9ः45 बजे छात्र एवं छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा। प्रातः 10ः10 बजे मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सैनानी एवं युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान करेंगे तथा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद प्रातः 10ः25 बजे राष्ट्रभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त सभी राजकीय कार्यालयो पर भी ध्वजारोहण होगा।इसी प्रकार जिले के सभी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के क्षेत्र के गांवों की सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले भर में सभी जगहों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





