सांवलिया जी मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व को लेकर के तैयारी की बैठक आयोजित।

SHARE:

सांवलिया जी मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व को लेकर के तैयारी की बैठक आयोजित।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भादसोड़ा

प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व को लेकर के तैयारी की बैठक आयोजित
की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी भदेसर ऋषि सुधांशु पांडे ने आयोजन की तैयारी का झायझा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए बैठक में आयोजन स्थल पर वाहनों की पार्किंग नहीं कर अन्यत्र करने, भादसोड़ा चौराहा पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्थापको की तैनाती करने, बिजली पानी की सुचारू व्यवस्था करने, जन्माष्टमी पर मंदिर में पंजीरी वितरण की व्यवस्था निकासी द्वार पर ही करने, दर्शनार्थियों को गाइड करने के लिए अतिरिक्त गार्ड लगाने, अतिरिक्त महिला गार्ड्स की नियुक्ति करने, दर्शनार्थियों के लिए दर्शन के लिए दूसरी लाइन चालू करने के लिए भी सुझाव दिए गए। ट्रैफिक संभालने के लिए ट्रैफिक व्यवस्थापकों एवं जन्माष्टमी आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजन स्थल पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाने, अतिरिक्त गार्ड लगाने को लेकर के मंदिर मंडल के द्वारा प्रशासन को आवेदन दिया गया। मीटिंग समापन के बाद उपखंड अधिकारी पांडे ने प्राकट्य स्थल सांवरिया सेठ के दर्शन किए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, कोषा अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी, रतनलाल जाट मुरली सोनी, भादसोड़ा थाने के ए एस आई जीवन सिंह, रतन राज, अनिल मेहता आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष शांतिलाल मेहता ने बताया कि उपखंड अधिकारी पांडे के निर्देशानुसार दर्शनार्थियों के लिए, सुझावों के बाद दूसरी लाइन चालू भी कर दी गई परंतु वहां भी पुजारी महिलाओं के द्वारा भंडार के पास आ कर बैठने को लेकर गार्ड कर्मचारियों से तनातनी होने पर विवाद की स्थिति उत्पन न होने के मध्य नजर दूसरी लाइन को पुनः दूसरी लाइन को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment