अयोध्या आये उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत।
अयोध्या,संजय यादव
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के अयोध्या एयरपोर्ट आगमन पर हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,भाजपा नेता विशाल मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्यद्वय गिरीश पांडेय डिप्पुल, करुणाकर पांडेय, भाजपा कार्यालय प्रभारी बबलू मिश्र , शोभित सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया ।
भाजपा नेता विशाल मिश्र ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज मिल्कीपुर विधानसभा के कुमारगंज में विधायक चंद्रभानु पासवान द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने दिल्ली से सीधे अयोध्या पहुंचे थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 55





