कंचन भवन में शास्त्रीय संगीत साधकों का सम्मान।

SHARE:

  1. कंचन भवन में शास्त्रीय संगीत साधकों का सम्मान,
    पं. आदर्श कुमार का भव्य स्वागत।

संजय यादव अयोध्या

अयोध्या। आध्यात्मिक नगरी अयोध्या की भक्ति-भावना से ओतप्रोत वातावरण में आज कंचन भवन परिसर एक विशेष आयोजन का साक्षी बना। भारत सरकार से सम्मानित, नेशनल शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायक पंडित आदर्श कुमार (गोल्डमेडलिस्ट) का अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ आजमगढ़ से पधारे संगीत साधकों का भी श्रद्धापूर्वक अभिनंदन हुआ।

कंचन भवन के पीठाधीश्वर महंत श्री विजय दास जी महाराज ने पुष्पमालाएं, अंगवस्त्र, श्रीराम नाम का पटका एवं प्रसाद भेंट कर सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस भावपूर्ण क्षण में संगीत व अध्यात्म का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

पंडित आदर्श कुमार ने इस अवसर पर कहा— “अयोध्या आकर मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ। यह भूमि केवल धर्म की नहीं, बल्कि संस्कृति, कला और श्रद्धा की भी जीवंत राजधानी है।”

समारोह में उपस्थित श्रद्धालु व संगीत प्रेमी कलाकारों के सान्निध्य और सम्मान से गदगद नजर आए। वातावरण भक्ति, संगीत और संस्कारों से अनुप्राणित हो गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment