तुलसी एनक्लेव में नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य।

SHARE:

तुलसी एनक्लेव में नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य।

नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़,l चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी एनक्लेव कॉलोनी में बुधवार देर रात एक नाबालिग युवती का शव संदिग्ध हालात में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया। गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया गया, जिसने नेहरू नगर स्थित एक मकान एवं तुलसी एनक्लेव के घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने रात्रि करीब 10 बजे कोतवाली थाने में पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवती का शव तुलसी एनक्लेव के एक खाली भूखंड पर मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विनय चौधरी ने यह भी बताया कि एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल और अन्य संदिग्ध जगहों से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है, जिसमें अपराध की प्रकृति, संभावित कारण और दोषियों की पहचान शामिल है।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment