भदेसर में एक पेड़ मां के नाम मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान।
भदेसर
श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भदेसर में एक पेड़ मां के नाम मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेम सिंह सिसोदिया की सेवानिवृत्ति की यादगार के उपलक्ष में कल्पवृक्ष के दो पौधे मुख्य अतिथि प्रशासक रतन कुंवर, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह चौहान, सीबीईओ गोवर्धन लाल देवत, एसीबीईओ सत्यनारायण गर्ग, नोडल प्रधानाचार्य शंभूलाल शर्मा, आसावरा प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद राम शर्मा की उपस्थिति में पंडित हीरालाल आचार्य की देखरेख में विधिवत पूजा अर्चना एवं मंत्रोचार के पश्चात विद्यालय वाटिका में रोपित किए गए। प्रथम सहायक व्याख्याता भंवरलाल शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत भदेसर क्षेत्र में कल्पवृक्ष का नर मादा जोडे के रूप में यह पौधा पहली बार लगाया गया जो अत्यंत शुभ एवं फलदायक माना जाता है। जयलाल पुरोहित तथा अशोक कुमार वैष्णव ने पूजा अर्चना कार्य में सहयोग दिया। पौधारोपण के पश्चात दोनों पौधों की सत्र पर्यंत देखभाल की जिम्मेदारी समाज सेवा योजना के प्रभारी व्याख्याता उमेश कुमार डांगी एवं पांच विद्यार्थियों को दी गई। इस अवसर पर व्याख्याता घीसालाल मेघवाल,रामकेश मिरोठा,नरेश यादव, भगवत सिंह शक्तावत, कृष्ण प्रसाद मेनारिया सहित स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





