प्राचीन पत्थर मंदिर में झूलन उत्सव की धूम
अयोध्या वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर पीठाधीश्वर महंत मनीष दास के सानिध्य में मंदिर में आस्था, भक्ति और उल्लास का भव्य संगम देखने को मिला। झूलनोत्सव की परंपरा के अंतर्गत संध्या में भजन गायन का उल्लास गीत संगीत वाता वरण बना रहा रहा झूलन उत्सव में शामिल रहे, स्वामी छवि राम दास, शिवेंद्र त्रिपाठी, भाजपा नेता मुकेश तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।अयोध्या के सैकड़ों प्रमुख मंदिरों कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज, दशरथ महल, हनुमत निवास, मणिराम दास छावनी सहित अन्य मंदिरों में भगवान के स्वरूपों को झांकी के रूप में मणिपर्वत पर विशेष रूप से वृक्षों की डालियों पर झूले सजाए गए हैं, जहां भगवान श्रीराम माता सीता के संग झूले पर विराजमान हुए। झूला दर्शन के दौरान मणिपर्वत परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। संतों और श्रद्धालुओं के समूहों ने भजन-कीर्तन, नृत्य और वादन के माध्यम से आयोजन में भक्तिरस घोल दिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





