जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
संजय यादव,अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर समस्या का त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन आम नागरिकों के लिए प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है।डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारीगण जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 32





