महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने की जनसुनवाई, 18 मामलों में 6 का त्वरित निस्तारण
संजय यादव,अयोध्या।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 12 मामलों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
श्रीमती शाही ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, अवैध कब्जे, मारपीट, व पुलिस विभाग से जुड़े मामले शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिकतम महिलाओं को मिल रहा है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098 आदि का उपयोग कर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं, जिनका निस्तारण त्वरित व पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।जनसुनवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कुमार, महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी, व अन्य विभागीय अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं मौजूद रहीं।
जनसुनवाई से पूर्व श्रीमती शाही ने प्राथमिक विद्यालय सफीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं से बच्चों की उपस्थिति, पोषण व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया, जबकि सीएचसी मसौधा में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई के निर्देश दिए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





