अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री बेबीरानी मौर्य, सम्भव अभियान 5.0 के तहत कुपोषण से लड़ने का आह्वान।
संजय यादव,अयोध्या।
महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने बुधवार को अपने जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस अयोध्या में सम्भव अभियान 5.0 के तहत आयोजित अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 05 शिशुओं को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया, वहीं 05 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार स्वरूप फल भेंट किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती मौर्य ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत चार वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर सम्भव अभियान 5.0 के रूप में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों की देखभाल, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उन्हें एक बेहतर भविष्य प्रदान करना है।
कार्यक्रम के पश्चात मंत्री महोदया ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सम्भव अभियान 5.0 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त मंत्री ने जनपद में विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





