नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर रानी में हुआ आयोजन।

SHARE:

नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर रानी में हुआ आयोजन।

जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ और आकांक्षा हाट प्रदर्शनी लगायी।

मारवाड विधायक केसाराम चौधरी व जिला कलक्टर एलएन मंत्री रहे मौजूद

पाली

जिले के रानी स्टेशन ब्लॉक में आज ने नीति आयोग द्वारा संचालित आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर आज बुधवार को रानी में जिला स्तरीय सम्पूर्णता अभियान समारोह पंचायत समिति परिसर में किया गया। साथ ही इस अवसर पर सम्मान समारोह में अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को मारवाड विधायक केसाराम चौधरी व जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने सम्मानित किया।
*उत्कृष्ट कार्य के लिये विधायक केसारारम व जिला कलक्टर मंत्री ने किया सम्मानित और आकांक्षा हाट प्रर्दशनी का आयोजन*
आयोजित कार्यक्रम में मारवाड विधायक केसाराम चौधरी व जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिये जिले के विभिन्न क्षेत्रों के फं्रटलाईन वर्कर को सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की 20 कार्मिक जिनमे आशा सहयोगिनीयों व एएनएम, महिला एवं बाल विकास विभाग की 10 कार्यकर्ताओ को व कृषि विभाग के पांच कृषि पर्यवेक्षकों, राजीविका के 5 कार्मिको का और ब्लाक लेवल के अधिकारियों कार्मिको कुल 50 कार्मिको का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक केसाराम चौधरी व जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिको को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर प्रंशसा की व उन्हें शुभकानायें दी।
इस अवसर पर राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा विभिन्न उत्पादों की आकाक्षां हाट प्रर्दशनी भी लगायी गयी। जिसका जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने अवलोकन किया और उत्पादों को देखा व जानकारी लेकर उन्हें सराहा। प्रर्दशनी में राखी, चुडिया , तकिया , पिलो कवर, मेहंदी (पाउडर, कोन),. सौंफ, फूड स्टॉल ,. पूजा थाली, हस्तनिर्मित बैग्स,. खिंचिया, खाखरा, राबौडी,. अचार, मैथीदाना, शहद, होममेड मिठाइया, अगरबत्ती आदि की स्टॉल लगायी गयी। ये प्रर्दशनी 5 अगस्त तक आयोजित रहेगी।

उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक चले इस अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर पर चिन्हित छह प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। अभियान में ब्लॉक रानी स्टेशन द्वारा कार्ययोजना तैयार कर चिन्हित संकेतको को निर्धारित अवधि में संतृप्त किये जाने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों स्थानीय समुदायों एवं विभिन्न हितधारको द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। अभियान के तहत आशान्वित ब्लॉक रानी स्टेशन ने 6 संकेतक यथा पंजीकृत प्रसव पूर्व गर्भवती महिला की देखभाल, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वयं सहायता समूह को रिवालविंग फण्ड के वितरण में सेचूरेशन प्राप्त किया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रानी शिवा जोशी ,सीपीओं रामदयाल राठौड , विकास अधिकारी नारायण सिंह , तहसीलदार मनोहर सिंह ,सीडीपीओं रानी आलोक शर्मा , जनप्रतिनिधिगण व सभी संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment