चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चितौडगढ मेवाड़ यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में आ गई है, आज अचानक राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा फर्जीवाड़े की शिकायत पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। जहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से बात की, शिकायत और मामले को लेकर मेवाड़ यूनिवर्सिटी और SOG, फिलहाल जांच पूरी ना करने के कारण कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की रडार पर आ गई है। वही मंत्री जी के दौरे ने यूनिवर्सिटी प्रशासन में एक बार फिर खलबली मचा दी है। इस दौरान मंत्री ने स्पष्ट तौर पर बताया कि यहां फर्जी डिग्रीयो का खेल चल रहा है। रुपए लेकर पास कर रहे है। इस यूनिवर्सिटी की मान्यता नहीं है। ऐसे में दी जा रही डिग्रियां फर्जी है। बच्चे RPSC और UPSC में एग्जाम्स नहीं दे सकते है और उन्हें सरकारी नौकरी भी नहीं मिल सकती है। मामले को लेकर कृषि मंत्री ने एग्रीकल्चर डिपॉर्टमेंट के जरिए FIR दर्ज करवाने की बात कही है। बीकानेर के स्वतंत्र बिश्नोई ने बताया कि यह कमर्स फील्ड से है लेकिन वह उनको बीकानेर के दलाल ने 50000 रू लेकर मेवाड़ यूनिवर्सिटी भेजो ओरिया ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई डायरेक्ट एग्जाम के लिए बुलाया गया और एग्जाम की हाथों-हाथ कॉपियां चेक हुई बिना कुछ सही जवाब लिखो फर्स्ट डिवीजन में पास कर दिया गया डिग्री दे दी गई मेवाड़ यूनिवर्सिटी में थोड़े दिन पहले प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन के रूप में शिरकत की
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





