पंचायती राज संस्थाओ में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियो ने विधायक आक्या को सोंपा ज्ञापन।

SHARE:

पंचायती राज संस्थाओ में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियो ने विधायक आक्या को सोंपा ज्ञापन।

नरेन्द्र सेठिया

चितौडगढ पंचायती राज संस्थाओ में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियो ने अपनी विभिन्न मांगो के समर्थन में मंगलवार को मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री के नाम विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को ज्ञापन सोपा।
विधायक आक्या ने मौके पर ही मंत्रालयिक कर्मचारियों के समर्थन में मुख्यमंत्री एवं पंचायतीराज मंत्री को पत्र प्रेषित कर कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के चित्तौडगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष चरणसिह जाट ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को सोपे ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पंचायती राज संस्थाओ में करीब 16 हजार मंत्रालय कर्मचारी कार्यरत है, उन्हे अपने ही संवर्ग के बराबर पदोन्नति के अवसर नही मिल पा रहे है और न ही समकक्ष कर्मचारी संवर्गो के बराबर समुचित वित्तिय उन्नयन मिल पा रहे है। ग्राम पंचायतो में पदस्थापित लिपिको हेतु प्रथक से कोई जाॅबचार्ट नही है।
ब्लाॅक अध्यक्ष चरणसिह जाट ने बताया की वित्त विभाग के तय नाॅर्मस एंव बजट घोषणा 2025 के अनुसार पंचायती राज संस्थाओ में मंत्रालयिक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन कर पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विचाराधीन पत्रावली पुनः वित्त विभाग में भिजवाई जावे। पंचायतो में लेखो की पारदर्शिता के लिए पंचायत स्तरीय कर्मचारियो ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक की समकक्षता के आधार पर समान अधिकारो के साथ जाॅबचार्ट तय किया जाकर उसे नियमो मे व्यवस्थित किया जावे। भ्रष्टाचार पर अंकुश हेतु पंचायत लेखो में सिंगल ओटीपी की व्यवस्था समाप्त कर लेखो में मेकर, चेकर एवं अप्रुवर की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जावे।
इस अवसर पर नारायण लाल जाट, हजारीलाल मेघवाल, बंटु गायरी, प्रदीप दशोरा, देवराज सिंह, नरेन्द्र सिंह, लक्ष्मीनारायण धाकड़, लवदर्शन कोठारी, राजेन्द्र शर्मा, लाल मोहम्मद, आशा सुथार, सरोजबाला भट्ट, सुमन मुरोठिया सहित बड़ी संख्या में मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment