मुख्य विकास अधिकारी ने की विकास कार्यों की गहन समीक्षा, विभागों को समयबद्ध डाटा फीडिंग के निर्देश।
अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजेक्टों की जून माह की रैंकिंग के आधार पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे ई-ऑफिस पर लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें और जिन कार्मिकों द्वारा अब तक पत्रावली पर कार्य नहीं किया गया है, उनके फाइल मूवमेंट को प्राथमिकता से करवाया जाए।
सीएम सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति तेज करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक आमजन को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, जल निगम व नगर निगम जैसे प्रमुख विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं की सफलता के लिए समय से डाटा फीडिंग अत्यंत आवश्यक है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर बच्चों की उपस्थिति में भी वृद्धि लाई जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन विद्यालयों का भ्रमण कर मॉनीटरिंग करने को कहा गया। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि वर्षा ऋतु में गौशालाओं में जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। जलभराव की स्थिति पाए जाने पर
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





