भाजपा नेता को डोडा चूरा के साथ एनसीबी ने किया गिरफ्तार ।

SHARE:

आखिर किस नेता के है करीबी….अशोक पारलिया भाजपा नेता को डोडा चूरा के साथ एनसीबी ने किया गिरफ्तार ।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक कार में एक क्विंटल से अधिक डोडा चूरा ले जाते भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है । ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी अशोक पारलिया के लम्बे समय से अफीम व डोडा चूरा तस्करी करने की सूचनाएं मिल रही थी और 2020 में हुई एक कार्रवाई के बाद से ब्यूरो इसे पकड़ने में लगा था। आरोपी के प्रभावशाली होने के चलते ब्यूरो माल सहित पकड़ने के लिए लगातार लगा हुआ था। सोमवार को आरोपी द्वारा भदेसर थाना क्षेत्र में एक जगह से डोडा चूरा एकत्र कर लें जाने की सूचना पुख्ता होने पर नरबदिया गांव के पास इसे कार में आते हुए पकड़ा और तलाशी ली तो कार में अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ जिसका कुल वजन 121 किलोग्राम निकला। स्थानीय मंडफिया थाने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद ब्यूरो की टीम अशोक पारलिया को अपने साथ इंदौर लें गई जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी अशोक पारलिया भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय नेता के साथ ही यह पूर्व में मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य सहित कई पदों रहा है । कार्रवाई के दौरान ही इसे राजनीतिक संरक्षण देने वालों ने ब्यूरो टीम पर जबरदस्त दबाव भी बनाया था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ । सूत्र भदेसर भादसोड़ा क्षेत्र का होने के होने के कारण सांसद चंद्रप्रकाश जोशी का करीबी बतातें है। सवाल ये है कि अशोक पारलिया किस का है करीबी ? फोटों तो कुछ और ही बंया करतें है …. ?
फोटो केप्शन – गिरफ्तार भाजपा नेता अशोक पारलिया लाल घेरे में सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी के साथ वही दूसरी ओर निम्बाहेडा विधायक श्रीचंद कृपलानी चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या,कपासन विधायक अजुर्नलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनगाडरी, बेंगु विधायक सुरेश धाकड दिखाई दे रहे है ।
खबर फ्रन्ट पेज पर लगावें

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment