महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने ‘द रिवाइवा रेस्टोरेंट’ का किया भव्य उद्घाटन

SHARE:

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने ‘द रिवाइवा रेस्टोरेंट’ का किया भव्य उद्घाटन

अयोध्या। “मन मत मारो, खाकर जाओ” के अनूठे आदर्श वाक्य के साथ, द रिवाइवा रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन आज नहर बाग, रामपथ रोड, नियावां, बाटा शोरूम के ठीक सामने हुआ। इस समारोह में अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. मीरा शुक्ला और विजय शुक्ला ने किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता मीडिया सह प्रभारी डॉ. अंशुमान मित्रा इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए और अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर रमेश राणा, शिव मोहन,विष्णु एवं शुक्ला परिवार के सदस्य, जिनमें सूर्य नारायण शुक्ला, रवि शुक्ला, प्रिया शुक्ला, आयशा शुक्ला और श्वेता शुक्ला शामिल थे, तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। नए रेस्टोरेंट का लक्ष्य अयोध्या के निवासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक उत्कृष्ट भोजन अनुभव प्रदान करना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment