ताइक्वांडो में परी शर्मा ने दिखाया दम,जीते सिल्वर मेडल।

SHARE:

  1. ताइक्वांडो में परी शर्मा ने दिखाया दम, जीते सिल्वर मेडल।

सोहवाल, अयोध्या l लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन और ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में जिला स्तरीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शहर के 35 स्कूलों के 425 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका शुभांरभ ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने किया। रविवार को आयोजित स्पर्धाओं में अयोध्या जिले का नाम किया रोशन मिल्कीपुर प्रखंड में मूल निवासी ग्राम व पोस्ट मलेथू बुजुर्ग के कुलदीप कुमार शर्मा की पुत्री परी शर्मा ने l ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल लाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय तथा अपने क्षेत्र का नाम किया रोशन किया है l इस अवसर पर लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, सचिव रिजवान अहमद और कोषाध्यक्ष नेहा सिंह मौजूद रहे और सभी ने परी शर्मा को बधाई दी l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment