स्कूल में छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की।

SHARE:

स्कूल में छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की।

फालना,पाली

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खुडाला में सुभाष भाई बाबूलालजी खीमावत खीमेल के पुत्र स्वर्गीय अभिषेक की स्मृति में श्रीमती कांता देवी सुभाषजी खीमावत *चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक एक – एक, प्रथम से दूसरी तक दो – दो और तीसरी से पांचवीं तक 4- 4 और छठी से बारहवीं तक 6- 6 नोट बुक वितरित की।नोटबुक को पाकर बच्चो के चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिली इसमें कुल 600 विद्यार्थी को क़रीबन 3000 नोटबुक वितरित की।इसके लिए प्रधानाचार्य राजेश पुरी गोस्वामी ने प्रेरक भंवरभाई खीमावत खिमेल को साफा *माला पहनाकर आभार प्रकट किया एवं ट्रस्ट को धन्यवाद अर्पित किया l इस अवसर पर महेंद्र पारीक ,समाजसेवी अमित मेहता पार्षद श्रीपाल सिंह,जगदीश और समस्त स्टाफ उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान राजेश पुरी ने भामाशाह परिवार का एवं प्रेरक का आभार जताया उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आपका संस्था को इसी तरह संयोग मिलता रहेगा कार्यक्रम का सुव्यवस्थित मंच संचालन देवाराम बंजारा ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment