उपखंड अधिकारी भदेसर ऋषि सुधांशु पाण्डे के विरुद्ध वकीलों ने बोला हल्ला बोल।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
उपखंड अधिकारी भदेसर ऋषि सुधांशु पाण्डे के विरुद्ध वकीलों ने बोला हल्ला बोल। भदेसर उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पाण्डे की कार्य प्रणाली व अधिवक्ताओं के साथ व्यवहार व पक्षकारों की भावनाओं के विरुद्ध काम करने पर आज भदेसर के अधिवक्ताओं ने एक बैठक कर सर्वसम्मति उपखंड न्यायालय भदेसर में आज दिनांक 10.7.2025 से आगामी 31।7। 2025 तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार की घोषणा की।बड़े लंबे समय से उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पाण्डे भदेसर द्वारा इस क्षेत्र में काश्तकारों से वसूली कर निर्णय करने की शिकायतें की जा रही थी वह अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार की शिकायतें भी की जा रही थी इस संबंध में एक बड़ा आंदोलन की योजना बनाई गई जिसमें रेवेन्यू बोर्ड के निबंधक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर उक्त मामले की जांच की मांग की जाएगी।उक्त मामले में आज अधिवक्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय में नारेबाजी के साथ ही उपखंड अधिकारी भदेसर को अवगत कराया तथा उपखंड न्यायालय भदेसर में आज दिनांक 10.7.2025 से आगामी 31.7.2025 तक कार्य बहिष्कार की सूचना दी गई।इस मौके पर भदेसर बार संघ अध्यक्ष उमेश कुमार आगार, सचिव उदयलाल गाडरी, कोषाध्यक्ष सूर्यपाल सिंह गौड,फारुख मोहम्मद,मदन खटीक,ओंकार रायका,प्रवीण जोशी,नरेंद्र सिंह, मोहन जाट, अंसार हुसैन,नरपत खटीक, रईस मोहम्मद, हीरालाल जाट, नारायण सिंह खंगारोत,प्रशान्त जैन,सूर्यकरण सिंह , प्रेम सिंह मेहता,बद्री लाल रैगर उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





