शिक्षकों के रवैए को लेकर स्कूल पर की तालाबंदी।

SHARE:

शिक्षा के मंदिर पर लगाया ताला

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया

भदेसर आखिरकार शिक्षा के मंदिर पर ग्रामीणों ने आक्रोशित हो कर लगाया ताला कास्याकला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांस्या कला में ग्रामीणों ने लगाया गेट पर ताला । जिलें के भदेसर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांस्या कला में लंबे समय से ग्रामीणों ने इस विद्यालय से कई तरह की शिकायतों के एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन के विरुद्ध कई तरह से कीगई शिकायत होने के बाद से भी कार्यवाही नही होने के बाद आज आखिर ग्रामीणों को आक्रोशित होकर ताला लगाना पड़ा ।

ग्रामीणों ने बताया कि हमारे बच्चों को मोटर साईकिल बैठाकर घुमातें है, एवं विद्यालय में शिक्षक स्टाफ आए दिन मोबाइल पर व्यस्त रहना व बच्चों की पढ़ाई नही होने के कारण बच्चो के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
बच्चो का भविष्य भी यह शिक्षक खराब कर रहें है, प्रधानाचार्य एंव टीचर बालको का भविष्य खराब कर रहें है।
जब कि इस विद्यालय में करीबन 6 का शिक्षक का स्टाप होने पर भी शिक्षक बालको पढ़ाई ही नही करा पारहे है, जिससे बच्चो के साथ साथ माता पिता भी परेशान हो रहे है।
वही ग्रामीणों का यह कहना है, कि संस्था प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन का यहां से हटाने की मांग काफी समय से की है इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया था ।
ग्रामीणों ने लेसवा में जनसुनवाई में भी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर भी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की ओर न कोई कार्रवाई हुई । बच्चों को अपने विद्यालय से आठवीं में तीन बालक ने टी सी कटवाई है व सातवीं में दो बच्चों ने 6 वीं मे दो बच्चों ने टी सी कटवाई है और पांचवी में एक बच्चे ने टीसी कटवाकर दूसरे विद्यालय में प्रवेश ले हरे हैं, जब कि ये विधालय आठ वी तक विधालय है ।
संस्था प्रधान प्राचार्य गतिविधियों पर भी ग्रामीणों ने कई सवाल उठाए गए जिसके कारण आज कांस्या कला के ग्रामीणों ने विद्यालय गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी की जब इस मामले की जानकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने पीयो लव कुमार शर्मा को मौके पर भेजा जहां ग्रामीणों को समझा बुझा कर विद्यालय का ताला खोला गया ।
वही आक्रोशित जन विद्यालय परिषद में जाजम बिछाकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए आसपास के प्रतिनिधि यहां मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से वार्तालाप की और प्रधानाचार्य को हटाने की मांग करवाई की गई इस मौके पर जन प्रतिनिधि कैलाश गिरी गोस्वामी रामचंद्र नरेंद्र सिंह शंकर राजू सिंह किशन सिंह रामचंद्र परमेश्वर गोपाल के राजू कमलचंद पप्पू केयर आदि मौके पर उपस्थित थे संस्था प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन का यह कहना है कि गांव के ही कुछ लड़के व ग्रामीण जो की पूर्व में भी विद्यालय में से पानी की मोटर निकाल कर ले गए विद्यालय के आसपास तीन पांच छे रोडिया डाल रखी है और कई बार विद्यालय के ताले तोड़कर विद्यालय के अंदर सामान चुराकर कर ले गए और विद्यालय के बाहर रोडिएंट डाल रखी है विद्यालय के आसपास बदबू मारती है हम भी कैसे बैठते हैं जिसकी मैने इन लोगों समझाया फिर भी उन्होंने रोडिया अभी तक नहीं हटवाई जिनके खिलाफ इन्होंने कपासन थाने में भी इन लोगों के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट दर्ज करवाई और बताया कि शिक्षक को तो बच्चों को पढाना लिखाना हमारी जिम्मेदारी बनती है काम करना बच्चे डिसिप्लिन व अनुशासन में रहेगें जब इनके माता पिता को विधालय मे बुलाकर कहते कि अपने बच्चे के बाल बडे़ हो रहें है तो बाल भी नही कटवाने के लिए हम उनको खुद को मोटरसाइकिल पर बिठाकर उनके बाल कटवाना के लिए ले जाना पड़ता है।
जबकि विद्यालय को अनुशासन एवं के डिसिप्लिन रखना हमारा कर्तव्य और हमारी जिम्मेदारी है जिसके कारण ग्रामीण मेरी झूठी झूठी शिकायत करते हैं, अगर गांव के लोग हमें इस विद्यालय में नहीं रखना चाहते हैं तो हम दूसरे विद्यालय चले जाएंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment