चोरी गए 24 डीजे ट्यूटर बरामद,एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार।

SHARE:

चोरी गए 24 डीजे ट्यूटर बरामद,एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार।

संजय यादव,अयोध्या।

थाना कैंट पुलिस ने डीजे ट्यूटर चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस संबंध में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सभी 24 डीजे ट्यूटर बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक नामजद अभियुक्त राज निषाद उर्फ कट्टू (18 वर्ष) और एक नाबालिग बाल अपचारी शामिल है। वादी द्वारा थाना कैंट क्षेत्र के तारापुर रजौली जमथरा रोड स्थित एक गोदाम से 25 जून को डीजे ट्यूटर चोरी की रिपोर्ट 2 जुलाई को दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और त्रिनेत्र ऐप की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए सभी 24 ट्यूटर और 360 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त राज निषाद उर्फ कट्टू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशु प्रताप सिंह, आदर्श विक्रम सिंह, महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल रमन शर्मा और रमाकांत शर्मा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment