रामलीला निवास मंदिर में लीला बिहारी जी का वार्षिक पाटोत्सव सम्पन्न।

SHARE:

रामलीला निवास मंदिर में लीला बिहारी जी का वार्षिक पाटोत्सव सम्पन्न।

संजय यादव,अयोध्या
तापसी छावनी चौराहा स्थित सिद्ध पीठ रामलीला निवास मंदिर में भगवान लीला बिहारी जी का वार्षिक पाटोत्सव पूरे श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या के विशिष्ट साधु-संत, महंतों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया मंदिर के वर्तमान महंत चंद्रशेखर दास जी महाराज ने बताया कि यह परंपरा पूर्व आचार्य स्व. श्री 1008 महंत मोदनारायण दास जी महाराज की प्रेरणा से वर्षों से निरंतर चली आ रही है। हर वर्ष की भांति इस बार भी भक्ति भाव से पाटोत्सव सम्पन्न किया गया, जिसमें भगवान लीला बिहारी जी का विशेष पूजन, पाठ और संकीर्तन हुआ भंडारे में अयोध्या के प्रमुख साधु-संतों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया और उनका दक्षिणा, अंगवस्त्र एवं अन्य पूज्य वस्तुओं से विधिवत सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भजन-कीर्तन और साधु-संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को धार्मिक महोत्सव का रूप दे दिया। व्यवस्थाओं में मंदिर समिति के सदस्यों व सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment