श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल बोर्ड का 421 करोड़ का बजट पारित नवनियुक्त बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन।

SHARE:

श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल बोर्ड का 421 करोड़ का बजट पारित नवनियुक्त बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल बोर्ड का 421 करोड़ का बजट पारित नवनियुक्त बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन चितौडगढ जिलें कृष्ण धाम श्री सांवरिया सेठ श्री सांवलियाजी मन्दिर मण्डल, मण्डफिया की बोर्ड बैठक दिनांक 30.06.2025 को गोकुल विश्रान्ति गृह, मण्डफिया में आयोजित की गई। मन्दिर मण्डल द्वारा विभिन्न मदों में व्यय बाबत् वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कुल राशि 421.00 करोड़ रूपये का बजट पारित किया गया। बैठक में मन्दिर विकास योजना की समीक्षा के साथ यात्री सुविधाओं सहित मन्दिर के विकास व विस्तार हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें मन्दिर परिसर में हेड काउंटिंग मशीन स्थापित करना, पार्किंग में सीसीटीवी स्थापित करने सहित एआई तकनीक युक्त स्केनिंग सिस्टम व टोकन प्रणाली स्थापित कर लागू करना, दिशा सूचक होर्डिंग्स लगवाना, गुरूकुल पद्धति अनुसार वैदिक पाठशाला निर्माण, सांवलिया सेठ की शॉर्ट फिल्म, श्रीकृष्ण चरित्र से जुडी, तस्वीर, आलेख, इतिहास, डिजीटल / कृत्रिम झांकियों का निर्माण, मुख्य स्थानों पर एलईडी से लाईव दर्शन व्यवस्था करना, क्लॉक रूम, मोबाईल लॉकर, रिसेप्शन, सहायता केन्द्र, जूताघर का निर्माण कराना, अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त हाईजैनिक बालभोग प्रसाद रसोईकक्ष, प्रसाद वितरण काउन्टर का निर्माण, नर्सरी वाली भूमि पर वाहन पार्किंग सहित वृन्दावन गार्डन की योजना तैयार करना, गौशाला में भव्य विशाल प्रवेशद्वार निर्माण कराना, गोपालकृष्ण, मन्दिर निर्माण, गुरूकुल उद्यान निर्माण, सडक, पाथवे, शेड निर्माण, छायादार व फलदार वृक्षारोपण, जल संसाधन, गऊधन के टीकाकरण, चिकित्सा उपचार सुविधाओं का विस्तार करना, सांवलिया सरोवर को मन्दिर मण्डल द्वारा गोद लेने बाबत् संबंधित विभाग से पत्राचार करना एवं रिवर फ्रंट व बोटिंग की योजना तैयार कराना, उपजिला चिकित्सालय में मन्दिर मण्डल द्वारा सुपरस्पेशिलिटी सर्वसुविधायुक्त हास्पिटल निर्माण कराना व सुविधाओं में विस्तार करना, गर्भगृह की दीवार-मुख्य मन्दिर के अन्दर सोना चढाने का कार्य कराना, रथमार्ग चौडीकरण हेतु आपसी सहमति से नियमानुसार भूमि अवाप्ति करना, वासुदेव भवन में ई-लाईब्रेरी स्थापना / प्रारम्भ करना, मण्डफिया-भादसोडा सड़क के दोनों तरफ सामुदायिक भवन निर्माण कराना, लिंक सडकों का निर्माण, देवकी सदन धर्मशाला व नन्द निकेतन धर्मशाला के स्थान पर लिफ्ट युक्त तीन मंजिला नवीन धर्मशालाओं का निर्माण कराना, प्रति अमावस्या को भजन संध्या कार्यक्रम पुनः प्रारम्भ कराना, मन्दिर गतिविधियों का डिजीटलीकरण करने सहित मुख्यतः मन्दिर सुरक्षा की दृष्टि से आगामी समय में मन्दिर परिसर में मोबाईल प्रतिबन्धित करने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मन्दिर के अधीन 16 गांवों के जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी विधार्थी को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निर्धारित मापदण्डों के आधार पर 21,000/- रूपये एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश लेने पर आर्थिक सहायता राशि 11,000/- रूपये से बढ़ाकर 1,00,000/- रूपये करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में श्री हजारीदास वैष्णव, अध्यक्ष, श्री अर्जुनलाल जीनगर, किशनलाल अहीर, मिहूलाल जाट, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, मन्दिर बोर्ड सदस्य एवं श्रीमती प्रभा गौतम, सी.ई.ओ.व सदस्य सचिव, श्री जतिन गाँधी, सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग (प्रतिनिधि, आयुक्त महोदय), उदयपुर, श्री नवीन अग्रवाल, अधिशाषी अभियन्ता (अतिरिक्त प्रभार), श्री राघव शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार), श्री रोहित मेहता, सहायक इंजीनियर (अतिरिक्त प्रभार), श्री शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी। (अतिरिक्त प्रभार), श्री राजेन्द्र सिंह, कनिष्ठ लेखाकार एवं प्रशासनिक अधिकारी ।।, बबलू धाकड, कनिष्ठ अभियन्ता, सिविल (अतिरिक्त प्रभार), सुनील कटारा, कनिष्ठ अभियन्ता, विद्युत (अतिरिक्त प्रभार), श्री साँवलियाजी मंदिर मण्डल, मण्डफिया उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment