पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री पवन ने 101 बच्चियों को भेंट की साइकिल।
संजय यादव,अयोध्या।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को अयोध्या में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में 101 स्कूली छात्राओं को साइकिल व बैग वितरित कर सम्मानित किया।
पूर्व मंत्री पवन ने इस दौरान अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में गरीब, नौजवान, महिलाओं और छात्रों के लिए कई जनहितकारी योजनाएं शुरू की थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी योजनाओं को बंद कर दिया है, जिससे युवाओं और किसानों में भारी असंतोष है।
पूर्व मंत्री ने कहा, “2027 में जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी और उत्तर प्रदेश को खुशहाली की राह पर ले जाएगी।” कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।
मरीजों, श्रमिकों और बच्चों को बांटे फल व मिठाई
अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व मंत्री पवन और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। चौक मंडी में श्रमिकों को मिठाई और बड़ी बुआ में बच्चों को कॉपी, पेन, फल व मिठाई दी गई।
व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल और उनके साथियों ने श्रीराम अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यों को बताया प्रेरणास्रोत
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कन्या विद्याधन, मुफ्त लैपटॉप, 1090 महिला हेल्पलाइन, एंबुलेंस सेवा, एक्सप्रेसवे जैसे कई विकास कार्य किए, जो आज भी लोगों की याद में हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा राज में किसान, व्यापारी, युवा सभी परेशान हैं।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में अखिलेश यादव को फिर से सत्ता में लाने को तैयार है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव,मोहम्मद हलीम पप्पू, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, जेपी यादव, प्रवीण राठौर, तरजीत गौड़, सचिन यादव, बृजेश सिंह चौहान, वीरेंद्र गौतम, अपर्णा जायसवाल, शादाब खान, कमर राइन, शाहबाज लकी, राकेश पांडेय, मंजीत यादव, कृष्ण गोपाल यादव, लल्लन पासवान, अजय रावत, सुभाष पासी, निर्मल वर्मा, सुरेंद्र एडवोकेट, आलोक वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





