फटिक शिला परिसर में बालाजी इंफ्रा की पार्किंग, टेंट सिटी व गोल्फ कार्ट सेवा का भूमि पूजन संपन्न।
श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का होगा विस्तार
संजय यादव,अयोध्या,
रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के उद्देश्य से बालाजी इंफ्रा कंपनी द्वारा प्रस्तावित पार्किंग, टेंट सिटी व गोल्फ कार्ट सेवा के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम मंगलवार को फटिक शिला आश्रम परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ इस अवसर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज, तथा अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भूमिपूजन उपरांत बृजभूषण सिंह ने कहा, “अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं नितांत आवश्यक हैं। यह पहल भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगी। वहीं महंत संजय दास जी महाराज ने बालाजी इंफ्रा को शुभकामनाएं देते हुए इसे श्रद्धालुओं की सेवा में एक उत्कृष्ट योगदान बताया।
कार्यक्रम के दौरान बालाजी इंफ्रा कंपनी की निदेशक आरती सिंह जादौन ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि, “यह पहली बार नहीं है जब बालाजी इंफ्रा ने रामनगरी को सौगात दी हो, पहले भी गोल्फ कार्ट सेवा और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाओं की शुरुआत हमारी कंपनी ने की है।”
भूमिपूजन समारोह में स्फटिक शिला आश्रम के महंत शुकदेव दास जी महाराज, उनके शिष्य विद्यानंद दास जी महाराज, पुजारी हेमंत दास महाराज, राजेश दास पहलवान, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी अंशुन मित्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे पूजन-पाठ का आयोजन ज्योतिषाचार्य पं. करुणा निधान गर्ग के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और रामनामी भेंट के साथ हुआ।
क्या है परियोजना में खास:
टेंट सिटी में 30 टेंट – हर टेंट में 4 लोगों की रहने की व्यवस्था
20 गोल्फ कार्ट – श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए
पार्किंग की क्षमता 250 गाड़ियां – समुचित वाहन प्रबंधन की सुविधा
अयोध्या में श्रद्धालुओं को सुविधाजनक अनुभव देने की दिशा में यह परियोजना एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





