विश्व डॉक्टर दिवस मनाया।
फालना,पाली
आज राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फालना में रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले आज विश्व डॉक्टर दिवस पर डॉ. संजय बेदी महिला चिकित्सक डॉ.वंदना बेदी एवं समस्त नर्सिंग कर्मियों कर्मियों का माला एवं शॉल के साथ सम्मान किया गया इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अनन्त सिंह संबोधित करते हुए कहा कि “आप एक महान डॉक्टर है -अपने स्पर्श से लोगों को ठीक कर देते हैं! आप एक अदूत व्यक्ति है और साथ ही आप हमारे दिलों में ख़ुशी और गर्मजोशी लाते हैं । डॉक्टर्स डे पर आपको शुभकामनाएं” “आप लोगों की बीमारियों को ठीक करके और उन्हें स्वास्थ्य और ख़ुशी प्रदान करने का एक महान काम कर रहे हैं । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय बेदी ने समस्त रेडक्रॉस सोसायटी का धन्यवाद दिया और कहा की भविष्य में भी आप लोगों से इसी तरह का सहयोग मिलता रहे । इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अनन्त राज जी,नारायण सिंह,अमित मेहता,महेश नाहटा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत,सुमेर सिंह चानोद,जसवंत सिंह,बंसी लाल मालवीय सम्मानित नर्सिंग कर्मीयो में भँवर दास वैष्णव,प्रवीण बावल,आशा कुवर,शबनम बानो,डिम्पल कुमारी,नेहा गोस्वामी,रमेश सुथार,गेनाराम,राजूराम,रमेश कुमारआदि लोगों का सम्मान किया गया*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





