प्रतिभा सम्मान समारोह व अभिभावक गोष्ठी का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

SHARE:

प्रतिभा सम्मान समारोह व अभिभावक गोष्ठी का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

फालना,पाली

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक खुडाला फालना में प्रतिभा सम्मान समारोह व अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,ओम,एवम् भारत माता के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम मैं विद्या भारती जोधपुर प्रांत निरीक्षक गंगा विष्णु विश्नोई,समाज सेवी व भामाशाह अमित मेहता,जिला सचिव सुरेश मालवीय व प्रधानाचार्य मनोहर रावल ने द्वीप प्रज्वलित किया l मुख्यवक्ता के रूप में गंगा विष्णु ने बताया कि शिक्षा के साथ संस्कार व अन्य प्रतिभाओं में भी बालक को अग्रणी रहना चाहिए l इस अवसर पर दशमी की बहिन लीसा सोनी का दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर माता पिता के साथ सम्मानित किया गया l प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत कक्षा 10, कक्षा 8, कक्षा 5 बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम लाने वाले 29 भैया बहनों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया*
*द्वितीय सत्र में प्रांत निरीक्षक के द्वारा अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें 60 अभिभावक उपस्थित रहे l उन्होंने बताया कि बालक को खेल खेल में ही शिक्षा दी जाए lजिसके द्वारा बालक का सर्वांगीण विकास किया जा सके l इस अवसर पर अभिभावक और आचार्य पोमाराम,मंजू प्रजापत,सुरेश कुमार,गणपत नायक,हितेश कुमार,रमेश कुमार,लक्ष्मण दिनेश कुमार,किरण सिंह,वंदना,ललिता,निकिता,सुंदर,मंजू सुथार,भावना,अंकिता,सपना,अनीषा,पूराराम, उपस्थित रहे l मंच संचालन किरण सिंह द्वारा किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment