बाली उपखंड क्षेत्र में सर्वाधिक 55 व देसूरी में 17 एमएम दर्ज हुई बारिश।
पाली।
जिले में पिछले चौबीस घंटों में बाली क्षेत्र में सर्वाधिक 55 एमएम वर्षा दर्ज की गई।
जल संसाधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली जिले में पिछले चौबीस घंटों में प्रातः 8ः30 बजे तक उपखंड क्षेत्र बाली में सर्वाधिक 55 एमएम बारिश दर्ज हुई। इसी प्रकार रानी क्षेत्र में 48 एमएम, देसूरी में 17 एमएम एवं सुमेरपुर में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र की नदी नाले उफान से बह रहे है।
—————
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 267





