दर्शन नगर वार्ड 204 में नगर निगम की टैक्स वसूली को लेकर व्यापारियों और भू-स्वामियों में आक्रोश, समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी।

SHARE:

दर्शन नगर वार्ड 204 में नगर निगम की टैक्स वसूली को लेकर व्यापारियों और भू-स्वामियों में आक्रोश, समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी।

संजय यादव,अयोध्या।

नगर निगम अयोध्या द्वारा दर्शन नगर वार्ड नंबर 204 के भवन स्वामियों को हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स की पुरानी नोटिस भेजे जाने को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। भू-स्वामियों का आरोप है कि न तो भवनों का वास्तविक मूल्यांकन किया गया है और न ही मकान नंबर निर्धारित किया गया, इसके बावजूद नगर निगम अवैध तरीके से बिना सुविधा दिए टैक्स वसूली कर रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राममिलन विश्वकर्मा ने बताया कि यदि 10 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी नगर आयुक्त व जिलाधिकारी से मुलाकात कर व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम जमीन से आसमान तक लड़ाई के लिए तैयार हैं।इस गंभीर मामले में क्षेत्रीय नागरिकों ने स्थानीय विधायक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज की, जिस पर विधायक ने नगर आयुक्त से बात कर एक सप्ताह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है। उनके निर्देश पर जल्द ही क्षेत्र में शिविर (कैंप) लगाकर मकान नंबर दर्ज कर उचित प्रक्रिया के तहत टैक्स निर्धारण का कार्य किया जाएगा।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा,
हम व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। विधायक जी ने हस्तक्षेप कर नगर निगम को निर्देशित किया है, मुझे पूरा भरोसा है कि जल्द ही सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
वहीं, समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष रत्नेश जायसवाल ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा अगर दस दिन में समाधान नहीं हुआ, तो नगर निगम के खिलाफ ‘पोल खोलो अभियान’ शुरू किया जाएगा, जो नवसृजित 41 वार्डों में चलाया जाएगा। नोटिस का पूर्ण रूप से विरोध होगा।क्षेत्रवासी भी हुए एकजुट
इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदर्शन की तैयारी कर रहे प्रमुख लोगों में प्रदीप साहू, विनोद कुमार, सुनील तिवारी, राजबली, दयाराम तिवारी, घनश्याम कौशल, बलराम गुप्ता, बब्बन गुप्ता, कैलाश चौधरी, निर्मल गुप्ता, संजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शकील अहमद, आदित्य समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment