बारिश के मौसम में रखे सावधानी,डिस्कॉम के हेल्प डेस्क पर दर्ज कराये विद्युत संबंधी शिकायते।

SHARE:

बारिश के मौसम में रखे सावधानी, डिस्कॉम के हेल्प डेस्क पर दर्ज कराये विद्युत संबंधी शिकायते।

पाली।

बारिश के मौसम में आए दिन विद्युत दुर्घटनाओं के घटित होने पर जोद्यपुर डिस्कॉम पाली वृत ने जिले के सभी आमजन को सूचित करते हुए अपील जारी की। बिजली की चपेट में आने से हर साल दर्जनों लोगों की मौत होती है। इसे देखते हुए विभाग ने लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया है। मानसून सीजन में करंट लगने से हादसों की संख्या बढ़ जाती है।

बारिश के दौरान विद्युत प्रभाव के कारण कोई भी क्षति हो सकती है. उक्त क्षति को रोकने हेतु आमजन निग्न सजगता बरतें-

1. बिजली के खंभों को छूने से बचे।

2. बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को ना बांधे।

3. यथा संभव बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करे।

4. नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।

5. खेत की मेड़ पर यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करे ।

6. बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज (लाइनमैन), कनिष्ठ अभियन्ता, संबंधित सब स्टेशन पर सूचना देवे।

7. यदि बारिश में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो और आस पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचे व दूसरों को भी सावधान करें।

8. यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे।

9. ट्रांसफार्मर, लाइनो पर डंडे से या किसी और चीज से कुंडी नहीं ढाले, लेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है।

10. किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करे।

11. यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के उपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीबर इंचार्ज (लाइनमैन), जेईएन या फिर सब स्टेशन पर सूचना देये ताकि समय पर सुधार हो सके ।

12. बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंड्रियाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है।

13. घर में लपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें।

14. घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिंग जरूर कराएं व अपने उपकरण को उससे जोडे रखे।
15. अपने सभी स्वित्च, एमसीबी, इएलसीबी उच्च कोटि की ही काम में लावे व लगायें ।

16. बगैर जानकारी के किसी भी उपकरण को छूने या खोलने से बचे ।

जोधपुर डिस्कॉम पाली वृत के अधीक्षण अभियंता अजय नाथुर ने बताया की यदि कोई व्यक्ति बिजली के गिरफ्त में हो तो तुरंत उसे बचाने हेतु निम्न कार्य करे सबसे पहले अपने आपको किसी सुखी जगह पर होना सुनिश्चित करें, फिर अपने जूते, जो भीगे ना हो, कोई भी धातु लगे ना हो, वह पहने, फिर किसी इंसुलेटेड कंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हो) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करे, यदि शोक घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करे। प्रगावित व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाए।, बारिश के दौरान यदि बिजली गुल होती हैं तो हंगामा ना करे शांत रहे, ये सोचिए कि आप बारिश में भीगने से भी बरते हो, इन विपरित परिस्थितियों में भी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर आपके लिए किसी खंभे पर या सब स्टेशन पर बिजली तारों से जूझ रहा होता है। इसकी जानकारी को सभी के साथ शेयर करें और विद्युत प्रवाह से हाने वाले हादसे से बचे व बचाएं।

*बिजली बंद होने पर डिस्कॉम के इन नम्बरो पर दर्ज कराय शिकायत*

पाली जिले के आमजन व विद्युत उपभोक्ता विद्युत लाईन में फॉल्ट व विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आने पर (बिजली बंद)

पाली जोधपुर डिस्कॉम के इन नम्बरो पर दर्ज कराये शिकायत निगम द्वारा निर्धारित टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 वाट्सअप नम्बर 9413359064 व 9414005047, जिला स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के नंबर 92570313654, 9257031366,

सभी 24 उपखण्ड कार्यालय स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के नंबर निम्नानुसार है सहायक अभियंता (नउख-प्रथम), पाली 9257031367,

(नउख-द्वितीय), पाली 9257031365, (नउख तृतीय), पाली -9257031369, पाली ग्रामीण-9257031370, रोह८-9257031371, सोजतसिटी

9257031372, सोजतरोड 9257031373, चंडापल 9257031374, खारची 9257031375, राणावास 9257031376, जैतारण 9257031377, पिपलिया 9257031379, बर 9257031378, आनन्दपूर कालू 9257031380, फालना 9257031381, बाली 9257031382, नाना 9257031383 व 8740024673, बेडा 7073745392 9664100693, सुमेरपुर 9257031385, तखतगढ़ 9257031388, देसूरी-9257031387 सादडी 9257031388, रानी 9257031389 खिंवाडा 9257031390

घृत कार्यालय स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के नंबर 02932-281270 व माबाईल नम्बर 94140-95773 पर उपभोक्ता अपने पंजीकृत शिकायत नम्बर से अवगत कराकर निस्तारण करा सकते हैं।

——–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment