अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविरों का हुआ आयोजन।

SHARE:

  1. अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविरों का हुआ आयोजन।

पाली।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार विक्रम सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली के मार्गदर्शन में माननीय रालसा द्वारा जारी एक्शन प्लान अनुसार नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अनैतिक तस्करी के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर श्री मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र बांगड़ चिकित्सालय परिसर पाली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें मांगीलाल तंवर ने बताया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशीली दवाओं से दूर रखना, नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाना और उन्हें जागरूक करना है। जिससे बच्चों और बड़ों का भविष्य उज्ज्वल और सुनहरा हो सके। नशा करने से न सिर्फ पैसा बर्बाद होता हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी होती हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पडता है। इसके साथ ही नालसा डाउन योजना 2025 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा निःशुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, सामाजिक कुरीतियों यथा बाल-विवाह, कन्या भू्रण हत्या, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, नालसा मॉड्यूल वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि के संबंध में आमजन को जानकारी प्रदान की।

इस दौरान के.सी. सैनी प्राचार्य एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र पाली, डॉ. आर.के. विश्नोई, पारस कुमावत, कमल किशोर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment