महाराज के आदर्शों और तपस्वी जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत – महंत अजय दास
स्व महंत लाल दास रामायणी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संजय यादव,अयोध्या धाम।
रामनगरी अयोध्या के प्राचीन मंदिर रघुनंदन कुंज, नूनहटिया कनीगंज (रायगंज) में रविवार को मंदिर के पूर्व आचार्य परम पूज्य श्री 1008 महंत लाल दास रामायणी जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई इस अवसर पर अयोध्या के विख्यात संत, साधु और महंतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी श्रद्धालुजनों ने महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया मंदिर के वर्तमान महंत अजय दास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महाराज जी की पुण्यतिथि पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई। विशेष यह रहा कि इस बार 25वीं पुण्यतिथि होने के कारण अयोध्या के प्रमुख संतों-महंतों की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम में उपस्थित संतों को भोजन प्रसाद कराया गया तथा अंग वस्त्र व दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह ने न केवल आध्यात्मिक वातावरण को जीवंत किया, बल्कि भक्तों को महंत लाल दास रामायणी जी महाराज के आदर्शों और तपस्वी जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान किया , मंदिर के वर्तमान महंत अजय दास ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया की गुरु जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर मंदिर से गौ सेवा ,संत सेवा, विद्यार्थी सेवा अभ्यागत सेवा निरंतर मंदिर से संचालित किया जा रहा है इस अवसर पर पंडित राहुल शास्त्री, विजय दास, प्रभाकर दास गौरव ,हिमांशु, अनुपम शास्त्री ,शिवम शास्त्री ,पवन दास फलाहारी जी महाराज सहित संत महंत भक्तगण उपस्थित रहे l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





