अश्विनीपुरम वार्ड में कल भ्रमण कर महापौर जानेंगे जनसमस्याएं
स्थानीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षद संग सुबह करेंगे भ्रमण
अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को अश्वनीपुरम वार्ड का भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्कों, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत 27 जून को सुबह सात बजे महापौर भ्रमण कर लोगों की शिकायतें और समस्याएं संकलित करेंगे और उसका यथासंभव समाधान कराएंगे। भ्रमण की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्ष को आवश्यक टीमों सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें शामिल रहेंगी। इस दौरान शिविर लगाकर गृह एवं जलकर, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को संकलित किया जाएगा और उसका यथासंभव निदान भी कराया जाएगा। समस्याओं को संकलित करने के लिए स्वयंसेवी संस्था राम का घर की टीम भी सक्रिय रहेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





