अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी लाभ पहुंचाना।

SHARE:

अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत 24 जून से आयोजित होंगे बहुविभागीय सेवा शिविर 16 विभागों की सहभागिता, ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेंगी योजनाओं की सुविधाएं

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में बहुविभागीय सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में  कलक्ट्रेट स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में इन शिविरों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

. कलक्टर श्री रंजन ने बताया कि इस पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी लाभ पहुंचाना है। इस अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिविर में राजस्व, पंचायत राज, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, जलदाय, श्रम, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन सहित कुल 16 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
शिविरों के दौरान जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही पात्रतानुसार लाभ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में नामांतरण, पेंशन स्वीकृति, श्रमिक पंजीयन, आवासीय पट्टे वितरण, स्वास्थ्य जांच, आधार वेरिफिकेशन, दस्तावेज सत्यापन, प्रमाण-पत्र वितरण जैसी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

. शिविरों का समय और स्थल
शिविर प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।

. जिले के विभिन्न उपखंडों में 24 जून को शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
चित्तौड़गढ़ उपखंड के सेमलपुरा, मानपुरा, घोसुण्डी, नगरी, नेतावलगढ़, पाछली में,
गंगरार उपखंड के साडास एवं रघुनाथपुरा में,कपासन उपखंड के लाँगच, बनाकिया कलां एवं सिंहपुर में, भूपालसागर उपखंड के गुंदली एवं भूपालनगर में, राश्मी उपखंड के सोमी एवं आरणी में, बेंगू उपखंड के गोपालपुरा एवं राजगढ़ में, रावतभाटा उपखंड के भैसरोगढ़ एवं सणीता में, निंबाहेड़ा उपखंड के जावदा, जलिया एवं बिनोता में, भदेसर उपखंड के रेल्याखुर्द एवं कंथारिया में, बड़ीसादड़ी उपखंड
के बोरखेडा एवं कीरतपुरा में तथा डूंगला उपखंड के करसाना एवं डेलवास में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने सभी विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे समय पर शिविर स्थल पर पहुंचकर लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करें एवं मौके पर ही दस्तावेजों की जांच व आवश्यक सहायता सुनिश्चित करें। शिविर स्थलों पर जनजागरूकता के लिए प्रचार सामग्री, बैनर एवं पोस्टर लगाए जाएंगे।

 

*उपखंड अधिकारी ने अन्त्योदय सेवा शिविर को लेकर ली बैठक*

*शिविरों में सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी के निर्देश*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा योजनान्तर्गत 24 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक प्रस्तावित बहुविभागीय सेवा शिविरों के सफल आयोजन हेतु उपखण्ड स्तर पर तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक सोमवार पंचायत समिति सभागार चित्तौड़गढ़ में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती बीनू देवल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने सभी विभागों को शिविरों में विभागीय योजनाओं से संबंधित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक त्वरित सेवा पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे।

. बैठक में शिविर व्यवस्था, विभागीय समन्वय, प्रचार-प्रसार तथा मौके पर ही समस्या समाधान जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment