*उमंग 5 अभियान*
मंडफिया और भूपालसागर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक।
बाल श्रम उन्मूलन के साथ बाल संरक्षण का दिया संदेश।
नरेन्द्र सेठिया,
चित्तौड़गढ़/मंडफिया/भूपालसागर,। पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से पूरे जून माह में बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव दुर्व्यापार उन्मूलन के लिए विशेष अभियान उमंग 5 का संचालन किया जा रहा है। इस कड़ी में चितौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले में बाल नशावृति, बाल श्रम और बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम पर आमजन में जागरूकता के लिए युनिसेफ राजस्थान के सहयोग से रेंज पुलिस द्वारा संचालित कार्यक्रम पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी वृत्तों में नुक्कड नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को मंडफिया और भूपालसागर थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ राजस्थान की उदयपुर रेंज की संभाग स्तरीय बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिंधु बिनुजीत ने बाल श्रम उन्मूलन और बालकों के उचित संरक्षण के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य बालकों को सामाजिक कुरीतियों एवं अपराध से बचाते हुए उन्हें शिक्षा के बेहतर आयान उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुखद भविष्य का निर्माण करना है। मंडफिया में आयोजित कार्यकम में पुलिस उप अधीक्षक अनिल शर्मा ने
क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन ओर भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए लगातार जारी प्रभावी कार्रवाई के बारे में बताया।। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे जून माह में जारी उमंग-5 अभियान की जानकारी दी और आमजन से आहवान किया कि बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक होकर पुलिस का सहयोग करे और बाल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करे। यहां समाजसेवी श्री गोकुल बागोरिया ने भी बालकों के हित में अपने विचार रखें।
दोनों जगह राजस्थान के ख्यातनाम लोक कलाकार और नाट्य आर्टिस्ट कमलेश बामणिया की टीम ने कठपुतली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालकों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति से बालकों को दूर रखने, बेटा बेटी को शिशा के समान अवसर उपलब्ध कराने और बालकों का उचित संरक्षण करते हुए उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदार बनने का संदेश दिया। मंडफिया कार्यक्रम में एएसआई गोकुल डांगी, स्थानीय सरपंच श्रीमती रश्मि जैन, सुरक्षा सखी श्रीमती किरण सोनी सहित सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस मित्र, गाम रक्षक, सुरक्षा सखी तथा सीएलजी सदस्य आदि उपस्थित रहे। वहीं भूपालसागर में आयोजित कार्यक्रम में एएसआई लादूलाल सोलंकी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। यहां समाजसेवी श्री अशोक चपलोत ने ऐसे आयोजनों को बच्चों के हित में बताते हुए लोगों को जागरूक होकर समाज में बच्चों को शिक्षित और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की बात कही और बाल अपराधों को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया। यहां बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





