अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर, रुदौली में कृषि भूमि पर बनाई गई प्लाटिंग ध्वस्त।
संजय यादव,अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के सख्त निर्देशों के तहत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रुदौली अशोक कुमार सैनी ने शनिवार देर शाम काशीपुर-मानापुर मार्ग पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
राजस्व टीम के साथ पहुंचे एसडीएम ने ग्राम काशीपुर परगना की गाटा संख्या 130, क्षेत्रफल 0.709 हेक्टेयर भूमि पर अनियोजित तरीके से की जा रही अवैध आवासीय प्लाटिंग को मौके पर ध्वस्त करा दिया।एसडीएम अशोक कुमार सैनी ने जानकारी दी कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि कृषि प्रयोजन की थी और बिना किसी सक्षम अनुमति के वहां आवासीय प्लॉट काटे जा रहे थे। इस मामले में पहले भी दो बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन प्लाटिंग करने वालों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।उन्होंने बताया कि बिना परियोजना अनुमोदन और बुनियादी सुविधाओं के बिना इस प्रकार की प्लाटिंग न केवल अनियोजित विकास को बढ़ावा देती है, बल्कि भविष्य में सार्वजनिक असुविधा (लोक न्यूसेन्स) की स्थिति भी पैदा कर सकती है। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसडीएम ने चेतावनी दी कि रुदौली नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही अन्य अवैध प्लाटिंग पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्लाटिंग को ध्वस्त किया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





