मंदबुद्धि व्यक्ति से जमीन रजिस्ट्री कराने का मामला
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीएम व एसएसपी को भेजा नोटिस
संजय यादव,बीकापुर -अयोध्या।
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी, रहेट गांव में एक मंदबुद्धि व्यक्ति से धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने के गंभीर मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने अयोध्या के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए पहला नोटिस जारी किया है।
उसरु गद्दोपुर, कोतवाली नगर निवासी जितना पत्नी स्वामी शरण की ओर से आयोग को भेजी गई शपथ पत्र सहित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके मंदबुद्धि भाई राजितराम की कीमती जमीन (गाटा संख्या 466, रकबा 0.104 हेक्टेयर) को धोखे से रजिस्ट्री करा लिया गया।जितना का आरोप है कि बीकापुर उपनिबंधक कार्यालय में 13 सितंबर 2023 को विजय कुमार पुत्र भगवान दीन निवासी पातुपुर के पक्ष में यह रजिस्ट्री अमरनाथ सोनकर (रजिस्ट्री अधिकारी) सहित 9 लोगों की मिलीभगत से कराई गई। बताया गया कि उनके भाई को जमीन, गाटा संख्या या रकबे की कोई जानकारी नहीं है और वह बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है।शिकायत के अनुसार, रजिस्ट्री की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने तहसीलदार न्यायालय में आपत्ति दाखिल की और पुलिस सहित कई अधिकारियों को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे, आरोपियों ने धमकी और गाली-गलौज भी की।अब मामला अनुसूचित जाति आयोग में पहुंचने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। आयोग ने जिलाधिकारी और एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट और कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।मामले की पैरवी अधिवक्ताओं विनय सिंह व प्रदीप कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को अब आयोग से न्याय की उम्मीद है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





