महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

संजय यादव,अयोध्या।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश जिला इकाई अयोध्या ने आंगनवाड़ी मिनी आंगनवाड़ी एवं सहायिकाओं के समस्याओं एवं शोषण उत्पीड़न एवं आंगनबाड़ी केंद पर पूर्ण रूप से मोबाइल न होने के बावजूद ई केवाईसी एवं फेस कैपचरिंग कराए जाने में आ रही समस्या का निराकरण न होने व विभाग द्वारा किए जा रहे शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध में माननीय मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने में जिला महामंत्री निर्मला मिश्रा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह जगधात्री पांडे ललिता सिंह गिरजा यादव विजयलक्ष्मी गीता यादव मालती यादव सरिता मौजूद रही
1- कार्यकर्ताओं से पोषण ट्रैकर और नया फेस कैपचरिंग का काम बंधुआ मजदूर की तरह लिया जा रहा है लेकिन विभाग द्वारा मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया जाता अपने अल्पमत मानदेय में इन्हें अपना सरकारी मोबाइल रिचार्ज कराना पड़ता है
2- सरकार द्वारा 2018 में मोबाइल दिया गया था जो एक्सपायर हो गया मोबाइल न होने की दशा में काम करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिसे अधिकारी नहीं समझते सभी जबरदस्ती पूर्वक 8:00 बजे रात तक काम लेते हैं मना करने पर स्पष्टीकरण सेवा समाप्ति की धमकी देते हैं आंगनबाड़ी के साथ-साथ हम एक महिला भी हैं हमारे ऊपर घर की भी जिम्मेदारी है घर पर कोई काम नहीं हो पाता कोई अधिकारी हमारे दुख दर्द को नहीं समझता
3- लाभार्थियों के घर जाने पर पता चलता है गर्मी की छुट्टी में लाभार्थी अपने ननिहाल एवं कहीं घूमने चले गए हैं इस दशा में आंगनबाड़ी की क्या गलती है लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा सीडीपीओ सुपरवाइजर द्वारा दबाव बनाया जाता है जबरदस्ती पूर्वक या कहा जाता है अगर आप रात 8:00 बजे तक काम नहीं करोगे सेवा समाप्ति कर देंगे लाभार्थी ना मिलने पर आंगनबाड़ी की क्या गलती है
4- जब हम लोग को नियुक्त किया गया उस समय शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 या 10 मांगी गई थी इस समय काम पोस्ट ग्रेजुएट की तरह लिया जा रहा है यह हम लोग के समझ में ही नहीं आ रहा है ना विभाग द्वारा कोई ट्रेनिंग दी गई है ना सुपरवाइजर सीडीपीओ बताते हैं ना कोई सहयोग किया जा रहा है
5- विगत कई वर्षों से एक ही परियोजना में कार्यरत सीडीपीओ का ट्रांसफर दूसरे परियोजना में नहीं किया गया है जिससे भ्रष्टाचार एवं आंगनबाड़ी का शोषण उत्पीड़न किया जा रहा है जिन्हें तत्काल दूसरे परियोजना में हटाया जाए
6- विगत कई वर्षों से एक ही परियोजना में सुपरवाइजर कार्यरत हैं उनके द्वारा आंगनबाड़ियों का शोषण एवं उत्पीड़न किया जा रहा है एवं धन उगाही की जा रही है इन्हे तत्काल दूसरे परियोजना में तबादला किया जाए
7- जिले के सभी परियोजनाओं में सुपरवाइजर का कई वर्षों से क्षेत्र परिवर्तन भी नहीं हो रहा है इससे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है
अतः हम सरकार एवं अधिकारियों से मांग करेंगे आंगनवाड़ी मिनी आंगनवाड़ी सहायिकाओं के समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करने की कृपा करें अगर समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द ना हुआ संघ मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध होगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment