मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा जल के संरक्षण के साथ विवेकपूर्ण उपयोग हो और सभी हो जागरूक-प्रभारी मंत्री खर्रा

SHARE:

वंदे गंगा अभियान
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने वंदे गंगा अभियान और मानसून से पहले की तैयारियों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा जल के संरक्षण के साथ विवेकपूर्ण उपयोग हो और सभी हो जागरूक – प्रभारी मंत्री खर्रा

पाली।

जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में 5 जून से चल रहे वंदे गंगा अभियान एवं बरसात के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि वंदे गंगा अभियान महत्वपूर्ण अभियान है राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि जल का सरंक्षण व संग्रहण हो जिससे आने वाले भविष्य में राज्य में किसी प्रकार का जल संकट ना हो जल के महत्व को देखते हुये यह अभियान चलाया गया है।
स्कूल कालेजों के विधार्थियो को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित करने को कहा
पौधारोपण के लिये स्कूलों, कॉलेजों के अवकाश के बाद खुलने पर के विद्यार्थियों को पेड लगाने के लिये प्रेरित करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि एक पेड मां के नाम अभियान जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण अभियान है जिसमें सभी को एक पेड लगाने व वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
*वंदे गंगा अभियान की समीक्षा की*
उन्होंने वंदे गंगा अभियान से जुडे सभी प्रमुख विभागों द्वारा की गयी गतिविधियों की समीक्षा जिनमें प्रमुख विभाग पीएचईडी, जल संसाधन, वाटरशेड, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जिले में चल रहे कामों व जल संरक्षण-जल संग्रहण के कामों, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान सी एस आर में, कैच द रैन अभियान, एसबीएम, वन विभाग के पौधारोपण अभियान व जिले का लक्ष्य की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सा विभाग उद्योग विभाग के राईजिंग राजस्थान की वर्तमान प्रगति, होने वाले काम यूआईटी द्वारा किये जा रहे कामों की जानकारी ली ।

*प्रभारी मंत्री खर्रा व जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई प्रंशसा की*
बैठक के दौरान जिला प्रभारी मंत्री खर्रा ने व जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने अभियान व अन्य रूटीन कार्य करने में नगर निगम आयुक्त की निगम के कार्याें में मेहनत सें दायित्वों का निर्वहन करने, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित की वंदे गंगा अभियान में, बांगड चिकित्सालय के पीएमओ एचएम चौधरी जो इसी माह रिटायर होने वाले है बांगड चिकित्सालय में अच्छा कार्य करने, जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता शंकरलाल राठौड की तारीफ की और पीठ थपथपाई।

*बरसात से पहले तैयारियों की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिये *
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह ने बैठक में अधिक बरसात या बाढ़ की स्थिति में जान माल पशु आदि को बचाना सबसे महत्वपूर्ण है। बैठक में सभी संबंधित विभागों के साथ चर्चा करते हुये आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। बैठक में पानी के प्रवाह के सम्बन्ध में उन्होंने शहर क्षेत्रों में पहले नालीयां व नालों की सफाई, साथ ही क्षतिग्रस्त भवनों के बारे में व स्कूलों जो क्षतिग्रस्त भवनों साथ ही बिजली विभाग से संबंधित सुचारू विद्युत आपूर्ति ट्रांसफार्मर व लटकते तारों के संबंध , एफआरटी, पीएचईडी, रसद विभाग को खाध पदार्थाे के बारे में, चिकित्सा विभाग दवाईयों बीमारियों की रोकथाम, उपाय/दवाईयों की उपलब्धता ऑयल बाल, कोविड रोगियो आदि के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।
साथ ही उन्होंने बांगड चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, शिक्षा विभाग, जल संसाधन बांधो नहरो की सफाई, नदियों, तालाबों, बांधो की जानकारी एवं बांधो की गेटो की आयलिंग/ग्रीसिंग कार्य, नावों की व्यवस्था, पानी निकासी के लिये पम्प सेटों की व्यवस्था, पशुओं को पकडने के बारे में ंएनएचएआई को, उन्होंने आपदा के समय नावां, गोताखोर एवं प्रशिक्षित नाविकों व तैराको की व्यवस्था होमगार्ड, नगर निगम व यूआईटी को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले में चल रहे वंदे गंगा अभियान व बरसात से पहले की जाने वाली तैयारियों की जानकारी व अन्य योजनओं की प्रगति की जानकारी दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजंरग सिंह, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, सीएमएचओं डॉ विकास मारवाल, उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक रज्जाक अली, पीएचईडी, वाटरशेड आदि संबधित विभागों के अधिकारी, सुनील भंडारी, तिलोक चौधरी व अन्य जनप्रतिनिधिगण व कार्मिक आदि मौजूद रहे।

*प्रभारी मंत्री ने गुंदोज में कार्याें का निरीक्षण किया*
प्रभारी मंत्री इसके बाद अमृत सरोवर गुंदोज गये जहां उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के कार्यों का निरीक्षण और अवलोकन किया। इस अवसर पर एसपी चुनाराम जाट , अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजंरग सिंह, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, वाटरशेड, पीएचईडी, जलग्रहण आदि मौजूद रहे।

————

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment