आक्या और टांडीखेड़ा गांव के बीच एक पहाड़ी पर युवक का शव मिला,फैली सनसनी।

SHARE:

आक्या और टांडीखेड़ा गांव के बीच एक पहाड़ी पर युवक का शव मिला। फैली सनसनी।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

मंडफिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आक्या और टांडीखेड़ा गांव के बीच एक पहाड़ी पर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान टांडीखेड़ा निवासी 38 वर्षीय कालूलाल शर्मा के रूप में हुई है। कालूलाल शनिवार रात खेत के काम का कहकर घर से निकले थे, लेकिन अगली सुबह उनकी लाश एक पेड़ के नीचे पड़ी मिली। शव से करीब 200 फीट दूर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली। कालूलाल के पेट पर चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे, जिससे साफ है कि यह हत्या का मामला है। सुबह मनरेगा मजदूरों को सबसे पहले शव नजर आया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कालूलाल के बेटे ने शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि कॉल डिटेल्स और संदिग्धों के नाम सामने आने के बावजूद किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। शव मिलने के 15 घंटे बाद तक ना तो डॉग स्क्वाड पहुंचा, ना ही घटनास्थल की ठीक से जांच हुई। ग्रामीणों की मांग है कि हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मौके पर जिला एडिशनल एसपी सरिता सिंह भदेसर उपखंड़ अधिकारी ऋषि कुमार पांडे भदेसर डिप्टी अनिल शर्मा सी आई भदेसर तहसीलदार शिव सिंह देवराज मंडफिया थाना गोकुल डांगी एवं कई प्रकाश प्रशासनिक अधिकारी एवं 7 गांव के ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment