वरदीचंद का शव ताबूत में देखकर हर आंख हुई गीली अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
वरदीचंद का शव ताबूत में देखकर हर आंख हुई गीली अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मरे वल्लभनगर तहसील के रूंडेड़ा निवासी यात्री का रविवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया, शव यात्रा में उमड़े जनसैलाब की भी आंखें नम थी। आपको बता दें कि शनिवार को अहमदाबाद में मृतक वरदीचंद मेनारिया के शव की पहचान डीएनए टैस्ट से हुई। परिजन शनिवार शाम को ही शव लेकर रवाना हो गये और आधी रात बाद गांव पहुंचे। रविवार सुबह ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने मृतक के अंतिम दर्शन किए, लेकिन इस दौरान लोग उनका चेहरा नहीं देख सके, क्योंकि हादसे में वे काफी झूलस गए थे और शव को ताबूत में पैक करके सौंपा गया था, अंतिम दर्शन के बाद शुरू हुई शव यात्रा तो हर किसी की आंखें नम हो गई, बेटे समेत अन्य रिश्तेदार अर्थी ले जाते समय भी विलाप करते चल रहे थे, श्मशान में वरदीचंद को उनके बेटों ने मुखाग्नि दी। शव गांव पहुंचने से लेकर अंतिम संस्कार तक प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। बताया गया कि, इससे पहले किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर इतनी बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में नहीं आए थे। आपको बता दें कि गत बारह जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया का विमान टेक आफ के बाद मात्र चंद सैकंड में ही हादसे का शिकार हो गया था, विमान में एक यात्री के अलावा सभी पैसेंजर, पायलट और क्रू मेंबर्स की मृत्यु हो गई थी, जिसमें बांसवाड़ा जिले के एक डाक्टर दंपती, उनके तीन बच्चे, उदयपुर शहर में सहेली नगर निवासी एक मार्बल व्यवसाई के पुत्र पुत्री, रूंडेड़ा निवासी वरदी चंद मेनारिया तथा मावली के रोहिड़ा निवासी प्रकाश मेनारिया की भी अकाल मौत हो गई थीं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





