2 साल की मासूम की संदिग्ध मौत पर FIR, मां का आरोप – बेटी की हत्या हुई, अब न्याय की आस।

SHARE:

2 साल की मासूम की संदिग्ध मौत पर FIR, मां का आरोप – बेटी की हत्या हुई, अब न्याय की आस

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़

एक मां की गोद सूनी हो गई और अब वो न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। मामला है सांवलिया जी मंदिर दर्शन के दौरान दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत का। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की मौत दुर्घटना नहीं, हत्या है। आखिरकार 14 जून को मंडफिया पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच अब भदेसर डिप्टी एसपी के हवाले कर दी गई है। यह मामला दो साल छह महीने की मासूम पीयू की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जो 8 मई को सांवलिया सेठ दर्शन के लिए आए परिवार के साथ होटल में ठहरी थी। मृतका की मां नीतू का आरोप है कि होटल के कमरे में बच्ची के गिरने की बात संदिग्ध है। परिजनों का दावा है कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट थी, और घटना की परिस्थितियां हादसे से कहीं ज़्यादा साजिश की ओर इशारा करती हैं। नीतू का कहना है कि उनके रिश्तेदार कृष्णकांत ने बच्ची को घुमाने के बहाने ले गया और वापस आने पर बच्ची की हालत बेहद खराब थी। जब उसे चित्तौड़गढ़ और फिर उदयपुर रेफर किया गया, तब डॉक्टरों ने सिर में गहरी चोट और ब्रेन हैमरेज की पुष्टि की। 9 मई को पीयू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जहां पीड़ित मां ने 8 मई को पहली बार शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने तब FIR दर्ज नहीं की। यहां तक कि बच्ची का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया। अब जब लगातार दबाव बनाया गया और 14 जून को FIR दर्ज की गई, तब जाकर ये मामला गंभीरता से लिया गया है। जांच भदेसर के डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। देखना होगा कि मासूम पीयू को न्याय कब मिलेगा। 2 साल की पीयू की संदिग्ध मौत पर FIR, मां बोली – ये हादसा नहीं, हत्या है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment