राम नाम का धारो-धार सुमिरन कर आत्मा का कल्याण करना व चौरासी के जन्म मरण के चक्र से मुक्ति पाना।
फालना,पाली
बोया में जेठ पूर्णीमा से संत दादीसा उच्छब कंवर की मोक्ष तिथि व संत कबीर साहब की मोक्ष तिथि पर अननंत श्री सतगुरु दरियावजी व सुखरामजी महाराज की अणभै बाणी पर आत्म कल्याण हेतु ज्ञान विचार व जीवों के उद्धार व मोक्ष प्राप्ति के मार्ग व भक्ति के लिए चार दिवसीय सतसंग सम्मेलन का आयोजन किया गया । सतसंग सम्मेलन का मुख्य सार मनुष्य द्वारा सतगुरु विधि से आती जाती सांस में राम नाम का धारो-धार सुमिरन कर आत्मा का कल्याण करना व चौरासी के जन्म मरण के चक्र से रहित होकर केवल पद आनंद पद में विलिन होकर मोक्ष की प्राप्ति करना है ।
सतगुरु सुखरामजी महाराज की अणभै बाणी को पढ कर सतसंग लेने पधारे रामस्नेही गृहस्थी संत श्री चंपालालजी गेहलोत जैतारण , संत श्री उम्मेदजी सुथार बाली , संत श्री श्याम सिंह जी राजपुरोहित गोटन नागौर , संत श्री भंवरलालजी सेन परबतसर, संत श्री शिवदान सिंह जी राजपुरोहित देसुरी, संत श्री गौरी शंकर जी गंगापुर व नवोदित वक्ता शोभा राजपुरोहित बोया व बालुसिहं राजपुरोहित बोया द्वारा सतसंग ली गई। गृहस्थी सतसंग भवन बोया के अध्यक्ष व संरक्षक नारायण सिंह जी राणावत व सचिव पारस कंवर व संस्था के सभी सदस्य व कार्यकर्ता शोभा कंवर बाली , संतोष कंवर बाली, छोगा लाल सुथार , देवी सिंह सोनिगरा, बाबुसिंह राजपुरोहित , लखमाराम सुथार , हीर सिंह राजपुरोहित, नारायण जी बाली,शंकर लाल सुथार, नारायण सिंह राजपुरोहित सेसली, रामसिंह सोनिगरा , नेनुबाई राजपुरोहित, बुद्धवीर सिंह सोनिगरा , कविता राजपुरोहित बोया, हीना सेवाडी , कैलाश वैष्णव, सोहन लाल वैष्णव , शांती बाई अग्रवाल परबतसर , व बोया गाँव व बाहरी गाँवो से पधारे कई गृहस्थी सतसंगियों ने संतो का साफा माला द्वारा स्वागत किया व सतसंग के दौरान सुबह शाम साधना शिवर का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी सतसंगियों द्वारा नाम का सतगुरु विधि से सुमिरन किया गया ईस दौरान कई लोगो ने प्रेरित होकर राम नाम की भक्ति धारण की व सुमिरन सही विधि को सिख कर मोक्ष प्राप्ति के मार्ग पर अग्रसर हुएँ । बोया रामद्वारा में सतसंग के चार दिवसीय सफल आयोजन के बाद समापन बधाव व सुखरामजी महाराज की बाणी की आरती गा कर किया गया व रामद्वारा के संरक्षक रिटायर्ड पी.टी.आई . नारायण सिंह जी राणावत द्वारा सभी को धन्यवाद अर्पित किया गया ।♦
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





