लखनऊ में अखिलेश यादव से मिली समाजवादी अधिवक्ता सभा की टीम, अयोध्या समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

SHARE:

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिली समाजवादी अधिवक्ता सभा की टीम, अयोध्या समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

संजय यादव,अयोध्या।

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात हुई, जहाँ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक अबू आसिम आज़मी के साथ समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शावेज़ जाफरी ने शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव, अधिवक्ता सभा के सशक्तिकरण, संगठन के विस्तार और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एडवोकेट शावेज़ जाफरी ने जनपद अयोध्या से जुड़े तात्कालिक मुद्दों और जनता की अपेक्षाओं से श्री यादव को अवगत कराया।बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने अधिवक्ता सभा की भूमिका को सराहते हुए कहा न्याय व्यवस्था से जुड़े अधिवक्ताओं का संगठन समाजवादी विचारधारा को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।इस अवसर पर कई वरिष्ठ समाजवादी नेता और अधिवक्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे ।वरिष्ठ सपा नेता अलाउद्दीन खान,
राकेश कुमार एडवोकेट,
नजमुद्दीन खान,
योगेंद्र प्रताप यादव एडवोकेट,
खलीक खान,
शाहिद,
शाहबाज खान आदि।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment