रामनगरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसु राज गुलकर का ऐतिहासिक स्वागत।

SHARE:

रामनगरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसु राज गुलकर का ऐतिहासिक स्वागत।

संजय यादव,अयोध्या।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसु राज गुलकर का आज अयोध्या में ऐतिहासिक एवं गरिमामयी स्वागत किया गया। रामनगरी की पवित्र भूमि पर उनका यह आगमन संगठन के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण बन गया।श्री गुलकर के आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शिक्षकों में उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, जनपद मंत्री प्रेम वर्मा सहित प्रदेश के कई जिलों से आए सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया।जनपद मंत्री प्रेम वर्मा के अनुसार, श्री गुलकर बेंगलुरु से आने वाली पहली फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे थे। उनके आगमन की पूर्व सूचना मिलते ही शिक्षक समुदाय में उत्साह और उत्सव का माहौल बन गया।देश भर से प्राप्त होने वाली शिक्षकों की समस्याओं का संगठन गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेता है और शासन स्तर पर उनके समाधान के लिए तत्पर प्रयास करता है।इसके बाद श्री गुलकर सीधे गोकुल पैलेस (बाईपास) पहुंचे, जहाँ उन्होंने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में संगठन के भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख शिक्षक नेताओं में शामिल रहे।कोषाध्यक्ष दंगल सिंह,
जिला संयोजक अलोकेश रंजन,
शिक्षक प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, राजेश कुमार, रंजीत यादव, प्रमेश पाण्डेय, बसन्त वर्मा, रामजी सिंह, राज नारायण सिंह, विकास सिंह, प्रवीण सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, श्रीराम सरकार, सम्पूर्णानंद सिंह, रणजीत सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित सोनभद्र, मिर्जापुर, सुल्तानपुर व अन्य जिलों के समर्पित शिक्षक साथी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment