न्यायिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
पाली।
वर्ष 2025 के आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन पाली में किया गया। जिसमें पाली जिले के न्यायिक अधिकारियों ने योग शिविर में भाग लिया।
योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री हंसराज खत्री ने बताया कि योग दिवस मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखना है। योग हमारी काया को निरोगी रखने में मदद करता है तथा योग करने से मानव के मनोविकार दूर होते है एवं सकारात्मक सोच उत्पन्न होती है। इसी उद्देश्य को लेकर एडीआर भवन पाली में योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग शिविर में न्यायिक अधिकारियों को योग को अपनी नित्य दैनिक जीवन क्रिया का हिस्सा बनाए जाने हेतु प्रेरित किया तथा न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न योगासन व प्राणायम करवाये गये तथा प्रत्येक योगासन के अलग-अलग लाभ बताएं।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मनुष्य जीवन आधुनिक समय में मशीनीकरण एवं भौतिक सुख सुविधाओं का आदी हो गया है, जिससे शारीरिक एवं मानसिक रूप से बीमारियों एवं चिंताओं से ग्रस्त रहता है, जिसके कारण मनुष्य अपने कार्य को अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं कर पाता है।
योग को दैनिक दिनचर्या में आत्मसात करने हेतु प्रेरित करते हुए बताया कि हमेशा योग करने से मनुष्य शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रहता है तथा कार्य में दक्ष रहता है जिससे आशानुरूप परिणाम प्राप्त होते है।
योग शिविर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार, न्यायाधीश आंचल सैनी, विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो प्रकरण निहालचंद, न्यायाधीश एमएसीटी धुकलराम कसवां, सचिव डीएलएसए विक्रम सिंह भाटी, विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी प्रकरण राकेश गौरा, एडीजे सोजत दिनेश कुमार गढ़वाल, एडीजे बाली सत्येन्द्र प्रकाश चोटिया, सीजेएम पाली श्री ऋचा चौधरी, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी पाली निलेश सिंह चौधरी, एसीजेएम सोजत साधना सिंह, एसीजेएम सुमेरपुर अलका जोशी, विशिष्ट न्यायाधीश एनआईएक्ट प्रकरण विनस चौधरी, जेएम रानी रोजी कंसारा, जेएम सोजत शिवदान सिंह चौधरी, जेएम मारवाड़ जंक्शन सोनिया गौरी, जेएम सुमेरपुर स्वेता परमार, एजेएम सुमेरपुर मोक्षदा नांदेड़, सहित प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





